बांका : बीडीओ ने जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों के साथ की बैठक
बांका, जुलाई 31 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर डीसीएचवी कर्मियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ प्रभात रंजन ने की। इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि एक अगस्त से 30 अगस्त तक ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक सर्वेक्षण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पंचायतों व गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, बिजली, सड़क, बैंकिंग सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं की जानकारी जुटाकर मोबाइल एप के माध्यम से डाटा ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। उन्होंने कर्मियों को पूरी पारदर्शिता व जिम्मेदारी के साथ सर्वेक्षण कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या गलत डेटा अपलोड को गंभीरता से लिया जाएगा। बैठक में जिला स्तर पर मिले प्रशिक्षण की समीक्षा की गई तथा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.