भागलपुर, फरवरी 6 -- बांका। प्रखंड क्षेत्र की बिरनियां पंचायत स्थित पैक्स क्रय मतदान केंद्र पर कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैक्स चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गया। सुबह से ही मतदाता निर्धारित कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। मतदान केंद्र पर प्रवेश से पहले पहचान पत्र की जांच और सुरक्षा तलाशी की व्यवस्था की गई है। बीडीओ ने बताया कि निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद आज शाम 6 बजे से मतगणना प्रारंभ कर दी जाएगी। केंद्र पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। प्रशासन की निगरानी में मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...