बांका, अप्रैल 13 -- बांका, निज संवाददाता। जिले में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है,जिसमें बिजली विभाग के नाम पर फोन कर एक व्यक्ति के खाते से लाखों रुपये की निकासी कर ली गई। इस संबंध में पीड़ित रणवीर साह ने बांका साइबर थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल को सुबह करीब 9:30 बजे रणवीर साह के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनका बिजली कंज्यूमर नंबर अपडेट नहीं है, जिसके कारण बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। समस्या के समाधान के लिए एक एपीके फाइल वाला ऐप डाउनलोड करके उसमें जानकारी भरने को कहा गया। पीड़ित ने बताया कि जैसे ही उसने ऐप इंस्टॉल किया,उनका मोबाइल फोन हैंग हो गया। इसके बाद उनके विभिन्न बैंक खातों से क्रमशः कई ट्रांजेक्शन के...