भागलपुर, फरवरी 17 -- बांका, एक संवाददाता। प्रखंड के बाराहाट मुख्य बाजार में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से दुकानदारों और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार क्षेत्र में न तो समुचित पेयजल व्यवस्था है और न ही सार्वजनिक शौचालय की सुविधा उपलब्ध है। दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों को खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को काफी दिक्कत होती है। स्थानीय व्यवसायियों ने बताया कि बाजार क्षेत्र में हैंडपंप भी कई स्थानों पर खराब पड़े हैं। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र पेयजल आपूर्ति की स्थायी व्यवस्था करने तथा सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग की है। सामाजिक संगठनों ने भी इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए जनहित में त्वरित पहल की आवश्यकता जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...