भागलपुर, जनवरी 5 -- बांका : बाराहाट थाना परिसर में आज पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता दरबार आयोजित किए जाने की पूरी संभावना है। बताया जा रहा है कि जनता दरबार दोपहर करीब 2 बजे से शुरू होगा। जनता दरबार में आम लोग अपनी समस्याएं सीधे एसपी के समक्ष रख सकेंगे। खासकर भूमि विवाद, पारिवारिक झगड़े और अन्य लंबित मामलों की सुनवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। जनता दरबार से लोगों को त्वरित न्याय मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.