भागलपुर, मार्च 17 -- बांका, एक संवाददाता। बगडुंबा गांव में आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया जा रहा है और श्रद्धालुओं के बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं केरी गांव में चल रही भागवत कथा में प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रवचन से पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। आयोजकों ने बताया कि दूर-दूर से लोग कथा सुनने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों में इस धार्मिक आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन द्वारा भी भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...