बांका, दिसम्बर 11 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। गुरुवार को फुल्लीडुमर बाजार में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस चौधरी लाइब्रेरी का उद्घाटन समारोह पूर्वक किया गया। संस्थान के निदेशक मृत्युंजय चौधरी, उड़ान इंस्टिट्यूट के निदेशक बीके सिंह, एशियन पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल अनिल कुमार यादव, शिक्षक निलेश निगम, अंकित कुमार, रघुवीर प्रताप ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। संस्थान के निदेशक ने बताया कि लाइब्रेरी में 40 छात्र-छात्राओं को बैठने की जगह, सीसीटीवी कैमरा, वाई-फाई, ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध है। मौके पर संचालक राहुल कुमार, अंकित, गुलशन, कुणाल, सचिन, राजलक्ष्मी, अमित कुमार सिंह सहित दर्जनों लोगों उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...