बांका, मई 7 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव में छापेमारी कर एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी उक्त गांव के प्रमोद यादव हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को बांका न्यायालय से वारंट प्राप्त हुआ था, जिसके आधार पर शंभूगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस टीम ने उसे उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद थाना लाकर आवश्यक पूछताछ की गई। शंभूगंज थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी प्रमोद यादव का मेडिकल जांच कराया गया। इसके बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...