बांका, मई 12 -- बांका, एक संवाददाता। न्यायालय के आदेश पर बांका थाना क्षेत्र के भतकुंडी गांव में मंगलवार को दो फरार कुर्की वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नागेश्वर चौधरी, पिता स्व. मिश्री चौधरी तथा सुबोध चौधरी, पिता स्व. नागेश्वर चौधरी, दोनों निवासी ग्राम भतकुंडी थाना बांका, लंबे समय से फरार चल रहे थे और न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। बताया गया कि दोनों के विरुद्ध कोर्ट से कुर्की वारंट निर्गत किया गया था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एसडीओ बांका के निर्देश पर मजिस्ट्रेट अखिलेश कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई। यह भी पढ़ें- दो वारंटी किए गिरफ्तार इसके बाद पुलिस पदाधिकारी एसआई जिब्बू यादव, एसआई अमरेंद्र कुमार एवं पुलिस बल की मौजूदगी में दोनों वारंटियों की चल संपत्ति ...