बांका, मई 30 -- बांका, एक संवाददाता। जिला में एलपीजी गैस आपूर्ति और वितरण में किसी प्रकार की समस्या ना हो, इसके लिए जिला पदाधिकारी, बांका के निर्देश पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गैस की कालाबाजारी, अवैध भंडारण एवं अनियमित वितरण पर रोक लगाना है, ताकि आम उपभोक्ताओं को समय पर और उचित मूल्य पर गैस उपलब्ध हो सके।

उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान इसके साथ-साथ उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जहां आम नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 9 गैस एजेंसियों एवं 28 महत्वपूर्ण स्थानों पर छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी संबंधितों को स्पष्ट निर्...