भागलपुर, मई 2 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका जिले के प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रतापपुर गांव के दुर्गा स्थान परिसर में श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस धार्मिक आयोजन में कथावाचिका श्रेयांसि पांडेय अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगी। आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है और श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। आयोजकों ने बताया कि कथा के दौरान भक्ति, ज्ञान और धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। इससे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण और भी सशक्त होने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.