भागलपुर, अप्रैल 6 -- बांका। प्रखंड कार्यालय में सोमवार को पेंशन योजना की समीक्षा बैठक के साथ जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) करेंगे, जिसमें विकास मित्रों के साथ विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। बैठक में वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन से जुड़े मामलों की स्थिति की जानकारी ली जाएगी तथा लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इसके बाद बीडीओ द्वारा जनता दरबार लगाया जाएगा, जिसमें प्रखंड क्षेत्र के लोग अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि जनता दरबार में आने वाली समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। प्रखंड प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.