बांका, जून 22 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। प्रखंड के भवानीपुर-कठौन पंचायत पैक्स अध्यक्ष पर धान अधिप्राप्ति 2025-26 में गलत तरीके से ऑफलाइन धान की खरीद कर निबंधित किसान से ऑनलाइन धान कि खरीद दिखाकर 92,216.88 रुपया की हेरा-फेरी का आरोप लगा है। यह भी पढ़ें- पैक्स अध्यक्ष पर गबन का मामला दर्जप्राथमिकी और जांच इस मामले की प्राथमिकी जिला सहकारिता पदाधिकारी बांका के अवलोकन के बाद रजौन के बीसीओ स्वयं चक्रपाणि कनिष्क ने रजौन थाना में दर्ज कराई है। इधर इस मामले की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अन्य पैक्स अध्यक्षों सहित सहकारिता से जुड़े अन्य माफियाओं में हड़कंप का माहौल है। आरोप यह भी है कि पैक्स अध्यक्ष ने गलत तरीके से ऑफलाइन धान की खरीद कर उस किसान को अपने निजी खाते से 84744. 00 रुपया का चेक यूको बैंक के नाम से 15 मई 2026 को जारी कर दी गई, जो राशि...