बांका, जून 12 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। बुधवार को जेठ पूर्णिमा को लेकर पंजवारा एवं इसके आस-पास के क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा-अर्चना के लिए सुबह-सवेरे से ही उमड़ पड़ी।मंदिरों में हर हर महादेव व ॐ नमः शिवाय के जयघोष का स्वर गूंजता रहा।इसको लेकर क्षेत्र के प्रसिद्ध लबोखरनाथ मंदिर,सीमावर्ती पैर पहाड़ी स्थित शिवपुरी मंदिर,कष्टहरनाथ मंदिर,पंजवारा बाजार स्थित गढ़ीनाथ मंदिर,उल्टा महादेव,भूमफोड़नाथ आदि शिव मंदिरों में लोगों की भीड़ सुबह सवेरे से ही पूजा-अर्चना के लिए लगी रही।इसके अलावे लोगों ने देवघर एवं बाबा बासुकीनाथ धाम जाकर भी जेठ पूर्णिमा के मौके पर पूजा पाठ किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.