भागलपुर, मई 2 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका जिले में शुक्रवार की रात एक पुलिस वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दादा और पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस वाहन की रफ्तार तेज थी, जिससे यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश देखा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...