भागलपुर, मार्च 25 -- बांका। एक संवाददाता जिले के एक गांव में पारिवारिक विवाद के कारण एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अहिरों गांव निवासी महेश मंडल के पुत्र के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते युवक मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था। मंगलवार की देर शाम उसने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी इ...