भागलपुर, जून 11 -- चान्दन (बांका)। चान्दन थाना क्षेत्र के बिहायी गांव में मंगलवार की रात एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। पारिवारिक विवाद से आहत होकर गांव निवासी चन्दन यादव की पत्नी ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। इस हृदयविदारक घटना में तीनों की डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात सास-बहू के बीच किसी बात को लेकर तीखा विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि आपसी कहासुनी और तनाव से परेशान होकर महिला ने देर रात अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर गांव के ही समीप स्थित एक कुएं में छलांग लगा दी। जब तक किसी को इस बात की भनक लगती, तब तक काफी देर हो चुकी थी। बुधवार की सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही चान्दन थानाध्यक्ष विष्णुदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.