बांका, अप्रैल 1 -- पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के अवसर पर मंगलवार को लौढ़िया खुर्द पंचायत अंतर्गत पचटकिया गांव में वार्षिक गंवाली पूजा श्रद्धा व उल्लास के साथ आयोजित की गई।इस अवसर पर गांव स्थित मां काली और माता शीतला के मंदिर में विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना की गई।सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जो देर शाम तक जारी रहा।ग्रामीणों ने माता की पिंडी की पूजा कर परिवार और गांव की सुख-समृद्धि व उन्नति की कामना की।पूजा को लेकर पूरे मंदिर प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।साथ ही मंदिर की रंगाई-पुताई भी कराई गई थी।क्षेत्र में वार्षिक गंवाली पूजा की विशेष महत्ता है।यही कारण है कि गांव से बाहर रहने वाले और नौकरी-पेशा वाले लोग भी इस विशेष दिन अपने घर जरूर पहुंचते हैं।ग्रामी...