बांका, मार्च 31 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। लौढ़िया खुर्द पंचायत अंतर्गत पचटकिया गाँव स्थित काली मंदिर में आज मंगलवार को वार्षिक गंवाली पूजा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जाएगा।इस विशेष अनुष्ठान को लेकर गाँव में उत्सव का माहौल है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।पूजा के उपलक्ष्य में काली मंदिर की रंगाई-पुताई कर उसे आकर्षक रूप दिया गया है।संध्या होते ही गाँव की महिलाओं द्वारा मंदिर परिसर में पारंपरिक देवी मनावन के गीत गाए जा रहे हैं,जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।इस पूजा की खास बात यह है कि इसमें शामिल होने के लिए बाहर रहने वाले ग्रामीण भी अपने घर पहुँच चुके हैं।गंवाली पूजा के दौरान काली माता एवं शीतला माता के पिंडी की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। स्थानीय लोगों की गहरी आस्था है कि यहाँ सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूर...