भागलपुर, अप्रैल 6 -- बांका। एक संवाददाता शंभूगंज थाना क्षेत्र के पकरिया गांव के समीप टोटो वाहन और तारापुर स्थित पारा माउंट स्कूल के वाहन के बीच हुई टक्कर में चालक सहित पांच लोग जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि टक्कर काफी तेज थी, जिससे वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.