बांका, जून 7 -- रजौन(बांका)। निज संवाददाता रजौन थाना क्षेत्र के चकरोशन गांव में शुक्रवार की देर रात शेरू यादव की पत्नी बिंदेश्वरी देवी(65) की सोए हुए अवस्था में बड़ी बेरहमी से सिर पर धारदार हथियार के प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। मृतका के पति ने अपनी मंझली पुत्रबधु पर ही हत्या का आरोप लगया है। घटना के पीछे जमीन बंटवारे को लेकर पुत्रों से ही वर्षों से जारी विवाद बताई जा रही है। मृतका के हत्या के पीछे शक की सुई किसी पुत्र सहित किसी पुत्र बधू के इर्द-गिर्द घूम रही है। घटना के बाद रजौन पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। इधर इस घटना के बाद रजौन पुलिस ने मृतका के मझले पुत्र रामू यादव की पत्नी रूबी देवी, छोटा पुत्र गोपाल यादव व मृतका के पति शेरू यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़ें- बांका : नींद में सो रह...