भागलपुर, दिसम्बर 15 -- बांका: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले भर के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस अवसर पर बांका में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नितिन नवीन के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी। भाजपा नेताओं ने इसे बिहार के लिए भी गौरव का क्षण बताया। जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं ने बैठक कर इस उपलब्धि पर चर्चा की और पार्टी को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। नेताओं ने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा। इस मौके पर कई वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.