बांका, मार्च 10 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में सड़क की तरफ दरवाजे का द्वारा खोलने के विवाद में मारपीट की घटना हुई। जिसमें गांव के कुछ लोगों ने एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। घटना से आहत पीड़ित महिला थाना पहुंच थानाध्यक्ष से रक्षा की गुहार लगाई। पीड़िता मनकी देवी ने गांव के कैलाश चौधरी, पंचानंद चौधरी सहित अन्य लोगों के खिलाफ सोमवार को थाने में शिकायत की है। बताया कि घर के सामने बिहार सरकार का आम रास्ता है। उक्त सड़क पर पड़ोसी कैलाश चौधरी द्वारा घर का दरवाजा खोला गया। वहीं जब उक्त महिला ने सड़क की ओर दरवाजे का द्वार खोला तो पड़ोसी आए और द्वार बंद करने की बात कह गाली - गलौज करने लगे। जब विरोध किया तो घर में घुसकर मारपीट करने लगा। वहीं विपक्षी कैलाश चौधरी सहित अन्य ने अपने उपर लगे आरोप को बेबुनियाद ठहराया। बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.