बांका, दिसम्बर 23 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार हो गई है। खासकर नाबालिग चोर गिरोह की सक्रियता अधिक बढ़ गई है। रविवार की शाम शंभूगंज बाजार में एक श्रृंगार दुकान में दुकानदार ने एक नाबालिग को चोरी करते रंगेहाथ पकड़ लिया। शोर की आवाज सुन अन्य दुकानदार भी पहुंच गए। सूचना पर पुलिस ने नाबालिग को थाना लाया। पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...