बांका : तेज धूप का दिखने लगा असर, पानी की किल्लत शुरू
भागलपुर, अप्रैल 3 -- बांका। जिले में तेज धूप और बढ़ते तापमान का असर अब दिखाई देने लगा है। सुबह से ही कड़ी धूप रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में आवाजाही कम हो जा रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही कई इलाकों में पानी की किल्लत भी शुरू हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में चापाकलों का जलस्तर नीचे जाने लगा है, जिससे पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं शहर और बाजारों में भी लोग पीने के पानी की व्यवस्था को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों को तेज धूप में बाहर निकलने से बचने तथा पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। यदि तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में जल संकट और गहरा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.