भागलपुर, दिसम्बर 22 -- बांका। ताहीरपुर गौरा पंचायत सरकार भवन में 'प्रशासन आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत सोमवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के कर्मियों ने भाग लेकर ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। कैंप में वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, आवास योजना, राशन कार्ड संशोधन, मनरेगा, नल-जल योजना सहित कई मामलों के आवेदन लिए गए। कुछ मामलों का समाधान मौके पर किया गया, जबकि शेष को शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीणों को घर के पास ही सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी समस्याएं रखीं और इस पहल को उपयोगी बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...