भागलपुर, मार्च 6 -- बांका। एक संवाददाता थाना क्षेत्र के बिरनौधा पंचायत अंतर्गत सगुनी गांव के समीप बांध किनारे स्थित एक मछली तालाब में असामाजिक तत्वों द्वारा जहरीला पदार्थ डाल दिए जाने से हजारों मछलियों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह जब तालाब मालिक वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मछलियां पानी के ऊपर छटपटा रही हैं और धीरे-धीरे दम तोड़ रही हैं। इस घटना से मछली पालन करने वाले किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने बताया कि किसी ने दुश्मनी के कारण तालाब में विषाक्त पदार्थ डाल दिया है। ग्रामीणों ने भी घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो इस तरह की घटनाएं दोबारा भी हो सकती हैं।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.