बांका, मार्च 31 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नशा करने वालों की संख्या में दिन - प्रतिदिन वृद्धि होते जा रही है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर नशा के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें छत्रहार गांव से पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर डेढ़ किलो गांजा के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी प्रियांशु कुमार उर्फ गोलू उक्त गांव के रहने वाले हैं।बताया जा रहा है कि आरोपी काफी दिनों से इस धंधे लिप्त था। पुलिस को काफी दिनों से आरोपी की तलाश थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद गांजा को जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके। पुलिस ने यह भी स्पष्ट कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.