बांका, मई 21 -- बौंसी, निज संवाददाता। बौंसी-भागलपुर एनएच पर महाराणा हाट समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार बाइक सवार बाराहाट थाना क्षेत्र के पुनसिया निवासी मनोज राउत का 20 वर्षीय पुत्र कुंदन राउत अपने मौसेरे भाई बौसी के गज्जर गांव निवासी वकील राउत के 17 वर्षीय पुत्र उमेश के साथ बाइक से तेज रफ्तार से बौसी की ओर आ रहा था। महाराणा समीप भागलपुर की ओर से आ रहे ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गया हालांकि भाग रहे ट्रक को बौसी पुलिस ने पकड़ लिया है। वाहन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। उधर गंभीर रूप से जख्मी दोनों युवकों को स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस से दोनों को रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर रूप से जख्मी इलाज युवक रेफर कर दिया गया है. ड्यूटी पर तैनात डॉ उत्तम कुमा...