बांका : टीबी मरीजों को मिला पोषण का सहारा
बांका, मई 7 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। सीएचसी चान्दन में बुधवार को चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशीष कुमार की मौजूदगी में स्वयंसेवी संस्था राइज अगेंस्ट हंगर इंडिया की ओर से 10 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया। स्वास्थ्य प्रबंधक परशुराम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे टीबी मरीज, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन में चल रहा है, उन्हें संस्था द्वारा हर माह एक महीने का पौष्टिक सूखा राशन उपलब्ध कराया जाता है। यह फूड बास्केट मरीजों के बेहतर पोषण और शीघ्र स्वस्थ होने में सहायक साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी में दवा के साथ-साथ संतुलित आहार बेहद जरूरी होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह पहल की जा रही है, जिससे मरीजों को नियमित रूप से पोषण मिल सके। इस मौके पर स्वयंसेवी संस्था के सदस्यों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.