बांका, अप्रैल 29 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के जिलेबिया मोड़ चौक पर मंगलवार की शाम एक झोलाछाप चिकित्सक की लापरवाही से महेशा गांव के रामरतन राना के पुत्र संतोष कुमार(15) की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने जिलेबिया मोड़ चौक पर चिकित्सक के क्लीनिक के आगे मृतक का शव रखकर बेलहर कटोरिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस जाम स्थल पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। अंत में दो घंटे बाद नौ बजे रात में जिलेबिया मिड थानाध्यक्ष और कटोरिया पुलिस इंस्पेक्टर के द्वारा चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार करने के आश्वासन पर जाम हटा दिया गया। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुट गई। किशोर की...