भागलपुर, जनवरी 20 -- बांका। जिलेबिया मोड़ थाना परिसर में सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी ने की, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, डीजे पर प्रतिबंध, समय सीमा में पूजा संपन्न कराने और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उपस्थित लोगों ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.