भागलपुर, मार्च 6 -- बांका। प्रखंड क्षेत्र के पोठिया गांव में पीएचडी विभाग द्वारा निर्मित जलमीनार जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार जलमीनार काफी पुराना हो चुका है और उसकी दीवारों तथा ढांचे में दरारें साफ दिखाई दे रही हैं। बावजूद इसके विभागीय अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार के आसपास लोगों की आवाजाही रहती है और बच्चे भी खेलते रहते हैं, ऐसे में इसके गिरने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। कई बार संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जांच कर मरम्मत या नई जलमीनार बनाने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...