बांका, अप्रैल 13 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डाक्टर सैमुअल हैनिमैन की जयंती शंभूगंज में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। शनिवार की शाम क्षेत्र के सभी होमियोपैथिक चिकित्सकों ने डाक्टर हैनीमैन के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे डाक्टर विजय कुमार ने बताया कि 10 अप्रैल को उनकी जयंती का दिन " विश्व होम्योपैथी दिवस" के रूप में मनाया जाता है। डाक्टर हैनीमैन साहब की रचना ' ऑर्गनॉन ऑफ मेडिसिन,' होम्योपैथिक इलाज करने वाले डाक्टरों के लिए वरदान साबित हो रहा है। होमियोपैथिक चिकित्सा से शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। डाक्टर चिन्मय सेन गुप्ता ने बताया कि अठारहवीं शताब्दी के 1796 में जर्मन चिकित्सक होम्योपैथी के जनक हैनिमैन साहब एलोपैथिक डाक्टर थे। लेकिन उस समय ...