बांका, मई 10 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर जमीन विवाद को लेकर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। एक पक्ष द्वारा जबरन दीवार गिरा देने से करीब 60 हजार रुपये से अधिक की क्षति होने की बात कही जा रही है। पीड़ित प्रदीप मांझी ने बताया कि चांदन निवासी मुनेश्वर दास द्वारा पहले भी निर्माण कार्य के दौरान कई बार विरोध किया गया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसी पक्ष द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना को लेकर प्रदीप मांझी ने चान्दन थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- बांका : जमीन विवाद में दीवार गिराने का आरोप पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- बाउंड्री वाल गिराने व घर में घुसकर मारपीट का आरोप, थाने में तहरीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...