भागलपुर, मई 2 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका जिले में भू-विवाद के मामलों के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने एक-एक कर सभी मामलों की सुनवाई की और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। कई मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जिससे लोगों को राहत मिली। अधिकारियों ने कहा कि जमीन से जुड़े विवादों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जा रहा है ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे। जनता दरबार में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...