भागलपुर, जून 3 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका। चान्दन थाना पुलिस को वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने 182 लीटर विदेशी शराब से लदी एक स्कॉर्पियो वाहन को जब्त किया। पुलिस के अनुसार वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को देखते ही तस्कर वाहन सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर थाना लाया। पुलिस फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- बांका : चान्दन पुलिस ने 182 लीटर विदेशी शराब के साथ स्कॉर्पियो किया जब्त अधिकारियों का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी कीमत पर अवैध कारो...