भागलपुर, अक्टूबर 7 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका। जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम आज चान्दन प्रखंड के 12 चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी अजेश कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अवनीश कुमार एवं आपूर्ति पदाधिकारी लक्ष्मीकांत रमानी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीडीओ ने बताया कि टीम चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति की जांच करेगी। इसके साथ ही आंगनबाड़ी सेविकाओं की उपस्थिति, पोषण सामग्री की उपलब्धता तथा बच्चों को मिलने वाली सेवाओं की भी जानकारी ली जाएगी। निरीक्षण के दौरान केंद्रों के संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की पड़ताल की जाएगी। जांच के बाद टीम अपनी रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को सौंपेगी। यह भी पढ़ें- Banka News: जिले में नौनीहालों की शिक्षा और पोषण पर संकट अधिकारियों क...