भागलपुर, सितम्बर 7 -- बांका से संतोष कुमार की रिपोर्ट चान्दन थाना क्षेत्र के रेल पुल चांदन के समीप सोमवार की सुबह राघोपुर ईएमयू ट्रेन से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बेलहर के प्रभारी एसडीपीओ एवं चांदन थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कर ली गई है। हालांकि, घटना किस परिस्थिति में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। युवक की मौत से परिजनों में मातम का माहौल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...