बांका : घरेलू विवाद में खाया जहरीला पदार्थ, रेफर
बांका, मई 31 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के भलुआर गांव में घरेलू विवाद में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भलुआर गांव के 40 वर्षीय अर्जुन तांती का अपने घर में परिजनों से कुछ विवाद हो गया। इससे आक्रोशित होकर उन्होंने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। थोड़ी देर बाद ही उनकी तबियत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉ अमित कुमार शर्मा ने उनका प्राथमिक उपचार किया तथा उनकी स्थिति गंभीर देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- बांका : घरेलू विवाद में खाया जहरीला पदार्थ, रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.