भागलपुर, जनवरी 27 -- बांका। प्रखंड मुख्यालय सहित सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी कार्यालयों, विद्यालयों और पंचायत भवनों में झंडोत्तोलन किया गया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...