भागलपुर, जून 12 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका एक संवाददाता। खरीफ सीजन को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों के लिए तैयारी तेज कर दी है। किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी देने के उद्देश्य से 14 जून को खरीफ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में कृषि वैज्ञानिक और विभागीय अधिकारी किसानों को धान, मक्का सहित अन्य खरीफ फसलों की बेहतर तकनीक की जानकारी देंगे। साथ ही बीज, खाद, कृषि यंत्र और सरकारी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। कृषि विभाग ने किसानों से अधिक संख्या में पहुंचकर महोत्सव का लाभ लेने की अपील की है। अधिकारियों ने बताया कि समय पर खेती की तैयारी करने से उत्पादन बढ़ेगा और किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा। यह भी पढ़ें- बांका : 14 जून को आयोजित होगा प्रखंड स्तरीय खरीफ महोत्सव यह भी पढ़ें- खेत बचाओ अभियान से प्राकृतिक खेती को मिलेगा मुकाम य...