भागलपुर, अप्रैल 15 -- पंजवारा से सदानंद की रिपोर्ट पंजवारा(बांका)। चैत माह की तपिश के बीच वैशाख की शुरुआत होते ही कुदरत का अनोखा रंग देखने को मिला। बुधवार की सुबह जब लोगों की आंखें खुलीं,तो नजारा देख हर कोई दंग रह गया।कड़कड़ाती धूप वाले इस महीने में पूरा इलाका घने कोहरे की सफेद चादर में लिपटा नजर आया।आलम यह था कि वैशाख के महीने में लोगों को पूस की ठंडक और धुंध का अहसास होने लगा। सुबह सवेरे कोहरे का प्रकोप रहने के चलते विजिबिलिटी काफी कम हो गई थी।जिसके चलते वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर सतर्कता के साथ वाहनों का परिचालन करना पड़ा।आमतौर यह भी पढ़ें- बांका : मौसम में बदलाव, बढ़ने लगी गर्मी पर अप्रैल और मई के महीने में लू और चिलचिलाती धूप का असर रहता है, लेकिन अचानक हुए इस मौसमी बदलाव ने आम जनमानस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है।लोग इस घटना को ...