बांका, अप्रैल 21 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मतांगिया गांव में सोमवार की दोपहर चंद्रदेव बेसरा की 17 वर्षीय पुत्री सविता बेसरा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतका का शव घर में दुपट्टे के सहारे लोहे के कड़ी से लटका मिला। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए सविता बेसरा की मां संगीता देवी ने बताया की उसकी पुत्री सविता बेसरा का मतंगिया पुआरी टोला के छोटेलाल किस्कू के पुत्र वीरेंद्र किस्कू से एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार की रात अचानक वीरेंद्र किस्कू ने उसकी पुत्री सविता बेसरा को लेकर भाग गया। यह भी पढ़ें- किशोरी की फंदे से लटकती मिला शव इसके बाद रविवार को वापस आ गया और उसे अपने घर ले गया। लेकिन वीरेंद्र किस्कू के माता पिता ने उसकी पुत्री को घर से खींचकर बाहर निक...