भागलपुर, जनवरी 27 -- बांका। अमरपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में सोमवार को अलाव से निकली चिंगारी के कारण पुआल के पुंज में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे करीब पांच हजार रुपये मूल्य का पुआल जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे आसपास के घरों को बचा लिया गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए जलाए गए अलाव से यह हादसा हुआ। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.