भागलपुर, जून 3 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका। श्रावणी मेला को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर बिजली विभाग ने कांवरिया पथ पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में 11 हजार वोल्ट के नए विद्युत तार बिछाने और पोल गाड़ने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार श्रावणी मेले के दौरान लाखों कांवरियों का आवागमन होता है, इसलिए बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाना आवश्यक है। कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है ताकि मेले से पहले सभी तैयारियां पूरी हो सकें। बिजली विभाग का कहना है कि नई लाइन बनने से बिजली आपूर्ति अधिक सुरक्षित और सुचारू होगी। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया है। प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्...