भागलपुर, मार्च 5 -- बांका, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में होली पर्व पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। त्योहार को लेकर प्रशासन पहले से ही सतर्क था और विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। थाना पुलिस द्वारा लगातार गश्ती की जा रही थी, जिससे कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। पुलिस अधिकारियों ने भी क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं लोगों ने भी प्रशासन का सहयोग करते हुए शांति और सौहार्द के साथ होली का त्योहार मनाया। गांव और बाजारों में लोग रंग और गुलाल के साथ एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते नजर आए। बच्चों और युवाओं में खास उत्साह देखा गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की थी कि त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहय...