भागलपुर, मार्च 18 -- बांका। एक संवाददाता जिले के कटोरिया प्रखंड अंतर्गत बड़वासनी पंचायत में पंचायत चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कतार में खड़े नजर आए। महिलाओं और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जहां पुलिस बल की तैनाती रही। प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...