भागलपुर, मार्च 17 -- बांका, एक संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कटोरिया आगमन को लेकर चान्दन प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में एनडीए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की तैयारी में जुटे हैं और स्वागत की विशेष योजना बनाई गई है। कई जगहों पर बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं और गांव-गांव से लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री के आगमन से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। खासकर सड़क, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बड़ी घोषणाओं की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...