भागलपुर, मार्च 9 -- बांका। एक संवाददाता जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर गांव के समीप रविवार की रात ऑटो और बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजावर गांव का एक ऑटो चालक सवारी लेकर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो चालक और उसमें सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...